दिवंगत किशोरी के स्वजन को मिले न्याय, लगाई गुहार

जागरण संवाददाता फतेहपुर मौर्य उत्थान समिति ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:47 PM (IST)
दिवंगत किशोरी के स्वजन को मिले न्याय, लगाई गुहार
दिवंगत किशोरी के स्वजन को मिले न्याय, लगाई गुहार

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : मौर्य उत्थान समिति ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यहां पदाधिकारियों ने कहा, बकेवर थाने के मुसाफा गांव में शिवानी का शव सात जुलाई को गांव के एक कुएं से मिला था। आरोप है कि पिता के द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपितों को थाने में बैठाने के बाद छोड़ दिया गया है। पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए नाराजगी जाहिर की गई है। पुलिस को कटघरे में खड़ा करके राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में समिति ने पीड़ित पिता को न्याय दिए जाने की गुहार लगाई है। इस मौके पर अध्यक्ष लल्लन बाबू मौर्य, मंत्री भइया लाल, विशंभर प्रसाद, सुमन सिंह मौर्य, अरुण, संतोष, अनिल, वीरेंद्र, सरोज मौर्य, प्रेम चंद्र आदि मौर्य समाज के लोग मौजूद रहे हैं।

chat bot
आपका साथी