चार घंटे हाईवे पर लगा जाम, पुलिसकर्मी रहे नदारद

जागरण संवाददाता फतेहपुर कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिक्स लेन निर्माण इन दिनों परेशानी क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:02 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:02 PM (IST)
चार घंटे हाईवे पर लगा जाम, पुलिसकर्मी रहे नदारद
चार घंटे हाईवे पर लगा जाम, पुलिसकर्मी रहे नदारद

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सिक्स लेन निर्माण इन दिनों परेशानी का सबब बना हुआ है। बीती रात शहर के नउवाबाग से लेकर लोधीगंज चौराहे के पांच किमी के दायरे में जाम लग गया। बरसात और निर्माण के चलते वाहन रेंगते हुए नजर आए। जाम में लोगों को घंटों का समय लगाना पड़ा। रात से लेकर सुबह पहर तक लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस खोजे नहीं मिली। ड्राइवरों और खलासियों ने खुद मोर्चा संभाला और जाम से छुटकारा पाया।

जीटी रोड हाईवे को सिक्स लेन में परिवर्तित किया जा रहा है। इसके चलते जगह जगह पर कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू कराया है। हालात यह हैं कि किस जगह पर जाम में वाहन फंस जाएं कोई नहीं जान सकता है। बीतरात दो बजे से लेकर सुबह दस बजे तक जाम लगा रहा है। जाम में ट्रक, बस, लोडर, छोटे चार पहिया वाहन फंसे रहे। कानपुर और प्रयागराज की तरफ जाने वाले ट्रकों में खलासी और ड्राइवर गाड़ी के न बढ़ने से आराम करते हुए। सुबह पहर हाईवे में लंबी कतारें दिखाई देती रही हैं। यातायात प्रभारी त्रिवेणी पांडेय ने कहाकि शहर में जाम लगने की सूचना उनके पास नहीं आई है। आढ़तियों के सब्जी वाहन भी फंसे

शहर के लोधीगंज में सब्जी की आढ़त लगती है। इसमें स्थानीय सब्जी महानगरों को जाती है जबकि महानगरों से भी सब्जियां आती है। आढ़त में सब्जी की गाड़ी आने और जाने का समय रात के समय ही होता है। जाम में सब्जी के वाहन फंसे रहे तो आढ़ती भी मौके पर जा पहुंचे। विक्रम, लोडर आदि को रास्ता दिलाकर किसी तरह से मंडी पहुंचाया। सुबह पहर सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम पर एनएसएआइ व पीएनसी से होगा पत्राचार

चौडगरा : हाईवे पर मुरादीपुर के पास सिगल सर्विस यातायात में समस्या बन गई है। समस्या के समाधान के लिए थाना प्रभारी अब एनएचएआइ व पीएनसी के अधिकारियों को पत्राचार करेंगे। पुलिस पिकेट में तैनात सिपाही एक तरफ के वाहन रोक कर दूसरी ओर के वाहनों को निकालते हैं। कल्यानपुर थाना प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि जाम की समस्या सिगल सर्विस लेन के कारण है।

chat bot
आपका साथी