पानी भरे गढ्डे में गिरने से गई मासूम की जान

संवाद सूत्र जोनिहां (फतेहपुर) ललौली थाने के शिवरी मोड़ के पास स्थित ईंट-भट्ठे पर पानी भर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:53 PM (IST)
पानी भरे गढ्डे में गिरने से गई मासूम की जान
पानी भरे गढ्डे में गिरने से गई मासूम की जान

संवाद सूत्र, जोनिहां (फतेहपुर) : ललौली थाने के शिवरी मोड़ के पास स्थित ईंट-भट्ठे पर पानी भरे गड्ढे में एक वर्षीय बच्चा गिर गया। इससे बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

जनपद महोबा थाना कबरई के खरका गांव निवासी राम भरोसे परिवार के साथ ललौली थाने के शिवरी मोड़ के पास एक ईंट-भट्ठे में ईंट पथाई का काम करते हैं। बुधवार को दोपहर बाद करीब श्रमिक का एक वर्षीय पुत्र देवराज मां केशकली के पास खेल रहा था। इस दौरान पास में बने पानी से भरे गड्ढे में बच्चा गिर गया। काफी देर तक बच्चा नहीं दिखा तो मां ने उसकी तलाश शुरू की। बच्चा गड्ढे में भरे पानी में उतराता हुआ मिला। बच्चे को पानी से निकालकर सीएचसी लाए। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी