स्वस्थ लोकतंत्र और निर्वाचन के बारे में छात्रों को दी जानकारी

संवाद सूत्र हथगाम राजकीय माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चोराई में शनिवार को मानव एकात्मवाद एवं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 06:29 PM (IST)
स्वस्थ लोकतंत्र और निर्वाचन के बारे में छात्रों को दी जानकारी
स्वस्थ लोकतंत्र और निर्वाचन के बारे में छात्रों को दी जानकारी

संवाद सूत्र, हथगाम : राजकीय माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर चोराई में शनिवार को मानव एकात्मवाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने छात्रों को नवीन जानकारियां दी। प्रधानाचार्य प्रमोद द्विवेदी एवं शिक्षकों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शिक्षक राजेश मौर्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को जानकारी दी। इशिका, काजल व प्रिसी ने निर्वाचन सम्बन्धी गीत व कविताएं प्रस्तुत की। कक्षा दसवीं के छात्र अरविद, शिवम, आफरीन, मानसी, पूजा आदि ने हास्य अभिनय करके निर्वाचन प्रणाली का प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी