विधिक जागरूकता शिविर में दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता फतेहपुर शहर के तुराब अली पुरवा- शीतला नगर मुहल्ले में जिला विधिक स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:06 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:06 PM (IST)
विधिक जागरूकता शिविर में दी गई जानकारी
विधिक जागरूकता शिविर में दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शहर के तुराब अली पुरवा- शीतला नगर मुहल्ले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर लगाया गया। जिसमें आम जनों को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों को विधिक जानकारी दी गयी। प्राधिकरण की पूर्ण कालिक सचिव अनुराधा शुक्ला, सभासद बिटान देवी, पराविधिक स्वयं सेवक अवधेश कुमार, राशिद कुरैशी, राजेश मौर्य, लिपिक शंकर लाल सरोज की मौजूदगी रही। पराविधिक स्वयं सेवक राशिद कुरैशी द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को घरेलू हिसा अधिनियम, भरण-पोषण बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा अधिनियम के बारे में जानकारी दी गयी।

chat bot
आपका साथी