महंगाई छू रही आसमान, लोग दिख रहे परेशान

जागरण संवाददाता फतेहपुर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव व उप्र प्रभारी प्रदीप नरवाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:55 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:55 PM (IST)
महंगाई छू रही आसमान, लोग दिख रहे परेशान
महंगाई छू रही आसमान, लोग दिख रहे परेशान

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव व उप्र प्रभारी प्रदीप नरवाल शुक्रवार को एक दिनी दौरे पर जिले आए। पार्टी कार्यालय में उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा, केंद्र और प्रदेश सरकार की बदइंतजामी के चलते लोग परेशान दिख रहे हैं। महंगाई आसमान छू रही है।

तेल से लेकर खाद्य तेल और गैस सिलिंडर के दाम आसमान को छू रहे हैं। देश व प्रदेश की जनता बदलाव चाह रही है। पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में 2022 का चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के बिना सरकार नहीं बनेगी। प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव सुशील पासी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अभिमन्यु सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल ने जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय की मौजूदगी में बैठक करके शीर्ष नेतृत्व की रणनीति को साझा किया और उसी पर काम करने की नसीहत दी। इस मौके अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव मो. आलम, मिस्बाहुल हक, महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी