संक्रमित कार्मिकों ने बिगाड़ा खेल, अब मंडल से मांगे जाएंगे कर्मी

जागरण संवाददाता फतेहपुर तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:24 PM (IST)
संक्रमित कार्मिकों ने बिगाड़ा खेल, अब मंडल से मांगे जाएंगे कर्मी
संक्रमित कार्मिकों ने बिगाड़ा खेल, अब मंडल से मांगे जाएंगे कर्मी

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन के सामने अब कार्मिक व्यवस्था की चुनौती खड़ी हो गई है। एक-एक करके कर्मचारी व अधिकारी पॉजिटिव हो रहे हैं, ऐसे में चुनाव कार्यों की जरूरत के लिए अब मंडल मुख्यालय से अफसर व कार्मिक मंगाने की तैयारी शुरू हो गई है। ताकि चुनाव कार्य को निर्बाध रूप से संपन्न कराया जा सके।

बीते चार दिनों में आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो एडीओ पंचायत, एक जोनल मजिस्ट्रेट और एक दर्जन से अधिक कार्मिक कोरोना की चपेट में आ गए हैं। यह संख्या हर दिन बढ़ रही है और कार्मिक कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट भेजकर चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने का आग्रह कर रहे हैं। पॉजिटिव आने वाले कार्मिकों को प्रशासन ड्यूटी से मुक्त कर रहा है, लेकिन समस्या यह है कि उनके स्थान पर ड्यूटी लगाई जाए तो किसकी। क्योंकि करीब 260 लोग पहले ही स्वास्थ्य कारणों से चुनाव ड्यूटी करने के लिए असमर्थता जता चुके हैं। अब प्रशासन आवश्यकता की गणित फिट करने में जुटा है, अगर जिले के अफसर व कर्मियों की संख्या कम होगी तो मंडल से चुनाव कार्मिक मांगे जाएंगे।

सीडीओ सत्य प्रकाश ने कहा कि कई अफसर व कर्मी चुनाव ड्यूटी में लगे थे। अब वह कोरोना पॉजिटिव हैं। ऐसे में उनके स्थान पर दूसरे लोगों की ड्यूटी लगाई गयी है। लेकिन निरंतर मरीज निकल रहे हैं, इसलिए तैयारी की जा रही है कि मंडल से भी कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के लिए मांगे जाए।

chat bot
आपका साथी