इंद्रेश अध्यक्ष, प्रशांत बने महामंत्री

जागरण संवाददाता फतेहपुर फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल (उप्र) पंजीकृत की बैठक शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:54 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:54 PM (IST)
इंद्रेश अध्यक्ष, प्रशांत बने महामंत्री
इंद्रेश अध्यक्ष, प्रशांत बने महामंत्री

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : फतेहपुर आदर्श व्यापार मंडल (उप्र) पंजीकृत की बैठक शुक्रवार को प्रधान कार्यालय कलक्टरगंज में हुई। संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग मुख्य अतिथि रहे। प्रदेश महामंत्री कालीशंकर श्रीवास्तव ने बैठक में बीते कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रकाश डाला। बैठक में प्रांतीय नेतृत्व ने जिले की कमान इंद्रेश चंद्र श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाकर सौंपी तथा सहयोगी के रूप में प्रशांत सचान को महामंत्री बनाने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष श्री गर्ग ने नए पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह व्यापारियों की ताकत बनें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाएं। बैठक में संरक्षक राधेश्याम, अनिल सिंह, घनश्याम गुप्ता, अजय पुरवार, अशोक, संतोष सचान, गोपाल पुरवार, अभिलाष गुप्ता, सास्वत, अमित रस्तोगी, दुर्गादत्त शास्त्री, तरुण पुरवार, विनोद कसेरा सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

हिमांशु बने चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष : ब्राह्माण चेतना परिषद उत्तर प्रदेश के सरंक्षक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद व राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी मिश्र की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने हिमांशु अवस्थी को संगठन का जिला अध्यक्ष नामित किया है। हिमांशु अमौली ब्लाक के कापिल गांव के निवासी है। ब्राह्माण चेतना परिषद के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष के आगमन पर समाज के लोगो ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

छात्र-छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर

संवाद सूत्र, हथगाम: छिवलहा कस्बा स्थित सदानंद महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुर समझाते हुए मास्टर ट्रेनर राजकुमार ने स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया। प्राचार्य डा. देवेन्द्र कुमार हिमांशु ने अपने संबोधन में छात्राओं को मिशन शक्ति के तीन स्तंभों नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी स्वावलंबन के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि जब हम नारी सम्मान की बात करते हैं तो उसके लिए नारी स्वावलंबन भी जरूरी है। कहा कि अक्सर देखने में आता है कि बच्चे पिता से तो डरते हैं, मां से नहीं डरते। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. यीस नारायण द्विवेदी ने छात्राओं को संबोधित किया। शिक्षक डा. कृष्णमणि त्रिपाठी ने छात्राओं को अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सबसे पहले अपने अंदर से डर को समाप्त करें। हमेशा ध्यान रखना चाहिए के हार के बाद ही जीत मिलती हैं। सहायक अध्यापक राघवेन्द्र ने मिशन शक्ति के अंतर्गत बच्चों को सुरक्षा के गुर सिखाए।

chat bot
आपका साथी