अस्थाई पुलिस चौकी के लोकार्पण में एसपी ने दी संस्कारों की सीख

संवाद सूत्र अमौली सठिगवां गांव में लंबे समय से पुलिस चौकी बनाए जाने की मांग पूरी हो गई। गुरु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:25 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:25 PM (IST)
अस्थाई पुलिस चौकी के लोकार्पण में एसपी ने दी संस्कारों की सीख
अस्थाई पुलिस चौकी के लोकार्पण में एसपी ने दी संस्कारों की सीख

संवाद सूत्र, अमौली : सठिगवां गांव में लंबे समय से पुलिस चौकी बनाए जाने की मांग पूरी हो गई। गुरुवार को एसपी ने यहां अस्थाई पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। इस मौके पर नारी सशक्तिकरण पर आयोजित गोष्ठी में एसपी ने कहाकि बच्चों को संस्कारित करें। अच्छे संस्कार से ही समाज व देश का निर्माण होता है।

एसपी राजेश कुमार सिंह ने कहाकि पहले कम पढ़े लिखे लोग थे, लेकिन बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर आगे थे। अब अधिक शिक्षित होकर भी हम बच्चों को संस्कार नहीं दे पा रहे हैं। नारी सशक्तीकरण पर बल दिया। ब्लाक प्रमुख सुशीला सिंह ने कहा कि महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। अधिकार से कर्तव्य भी ध्यान रखना होगा। तभी एक अच्छे समाज का निर्माण होगा। महिलाओं के स्वावलंबन पर एएसपी राजेश कुमार ने कहाकि यह पुलिस चौकी 24 घंटे जनता की सेवा में काम करेगी। सीओ जाफरगंज, थाना प्रभारी चांदपुर आशुतोष कुमार सिंह. उमेश त्रिवेदी, रज्जनलाल त्रिवेदी, यश करण सिंह व प्रधान सर्वेश कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी