क्रय केंद्रों में धान की हो खरीद नहीं तो होगा आंदोलन

जागरण संवाददाता फतेहपुर किसानों की आवाज बनने वाली भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:52 PM (IST)
क्रय केंद्रों में धान की हो खरीद नहीं तो होगा आंदोलन
क्रय केंद्रों में धान की हो खरीद नहीं तो होगा आंदोलन

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : किसानों की आवाज बनने वाली भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक बुधवार को नहर कॉलोनी में हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में धान क्रय केंद्रों में व्याप्त हीलाहवाली का मुद्दा छाया रहा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चौहान ने कहाकि प्रशासन समय रहते क्रय केंद्रों को संवार ले। आ रही बाधाएं खत्म करके हीलाहवाली न रोकी गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा। प्रशसन को बाधा रहित व्यवस्था करके किसानों का धान खरीदना होगा।

मासिक बैठक में दूरदराज से आए किसानों ने जिले में खोले गए क्रय केंद्रों का पुलिदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सामने रखा। क्रय केंद्रों में खरीद न होने के चलते किसान परेशान हो रहा है। प्रशासन क्रय केंद्रों में खरीद होने का दावा कर रहा है। जिले के व्यापारियों एवं मिलर्स के द्वारा 1000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जा रहा है। इसे रोका जाए। भाकियू की बैठक में यमुना नदी में जेसीबी, पोकलैंड से बालू खोदे जाने का मुद्दा उठा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहाकि पर्यावरण की ²ष्टि से इसमें मनाही है। प्रशासन इस पर तत्काल रोक लगाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह गौतम, राजेंद्र सिंह, देवनारायण पटेल, नागेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, दीपेश सिंह, अंगद सिंह, भानू पटेल, रज्जन सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी