लंबित समस्याओं पर निर्णय नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

जागरण संवाददाता फतेहपुर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की लखनऊ में हुई बैठक में शामिल हो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 08:42 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 08:42 PM (IST)
लंबित समस्याओं पर निर्णय नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
लंबित समस्याओं पर निर्णय नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की लखनऊ में हुई बैठक में शामिल होकर लौटी जिला इकाई ने निर्णयों को साझा किया। जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला ओर मंत्री पुष्पराज पटेल ने कहा, शीर्ष नेतृत्व ने लंबित समस्याओं को संज्ञान लिया है। जिलों में आठ अगस्त को हुए धरना प्रदर्शन की लंबित समस्याओं को संज्ञान में लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह पुंडीर की अगुवाई में शासन को स्मरण पत्र दिया गया है। प्रमुख समस्याओं में वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य समान मानदेय दिया जाए, फ्रीज किए गए तीनो महंगाई भत्ते बहाल किए जाएं, परिवार नियोजन भत्ता बहाल किया जाए, निश्शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जाए जैसे मांग रहे हैं। जनपद से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल सिंह चौहान, अतुल सिंह यादव, छोटेलाल साहनी, शोभाराज, सुरेंद्र कुमार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी