बिना कर्मचारियों के कैसे करेंगे मलेरिया से मुकाबला

संवाद सहयोगी खागा स्वास्थ्य महकमा कोरोना से लड़ रहा है। कोरोना व बुखार के साथ ही मच्छर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 05:33 PM (IST)
बिना कर्मचारियों के कैसे करेंगे मलेरिया से मुकाबला
बिना कर्मचारियों के कैसे करेंगे मलेरिया से मुकाबला

संवाद सहयोगी, खागा : स्वास्थ्य महकमा कोरोना से लड़ रहा है। कोरोना व बुखार के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी लगातार बढ़ रहा है। मलेरिया की रोकथाम को लेकर विभाग की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। इसके लिए विभाग ने प्रत्येक केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है।

वायरल फीवर के साथ ही लोग मच्छर जनित बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। जांच में मलेरिया, टायफाइड के साथ ही प्लेटलेट्स कम होने की समस्या सामने आ रही है। मलेरिया पर नियंत्रण के लिए विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इससे समय रहते इस पर नियंत्रण पाया जा सके। जांच और दवा की व्यवस्था तो विभाग के पास है, कर्मचारी नहीं हैं। मजबूरी में आशा कार्यकर्ताओं के कंधों पर यह जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी विभाग ने कर ली। अब आशा कार्यकर्ता गांव-गांव लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। मलेरिया से पीड़ित व्यक्ति का रक्त लेकर, स्लाइड बनाकर उसकी जांच करेंगी। विभागीय बताते हैं कि इसके लिए एक वर्षीय प्रशिक्षण प्राप्त एमपीडब्ल्यू कर्मी तैनात किए जाते हैं। मौजूदा समय में विभाग के पास ऐसा एक भी कर्मचारी नहीं है। खागा सीएचसी में मलेरिया विभाग के आठ पद खाली पड़े हैं। मलेरिया से ऐसे करें बचाव

-आसपास गंदा पानी एकत्रित न होने दें।

- पानी को बर्तन में ढक कर रखें।

-जमा पानी के बर्तन को सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करें।

- मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।

- शरीर के खुले हिस्से पर नीम व सरसों का तेल लगाएं।

मरीज में यह मिलते हैं लक्षण

- ठंड से बुखार आना।

- कपकपी और दांत बजना।

- लगातार बुखार के साथ सिर दर्द एवं उल्टी।

मलेरिया की रोकथाम के लिए तैयारियां पूरी हैं। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में क्लोरोक्वीन एवं प्रिमाक्वीन की टैबलेट मौजूद हैं। मलेरिया की रोकथाम हेतु एक भी प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं है। कई वर्षों से विभाग ने मलेरिया कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हुई। आशा कार्यकर्ताओं से काम लिया जाएगा।

- डॉ. यूपी कुशवाहा, अधीक्षक सीएचसी खागा

chat bot
आपका साथी