भाजपा जिलाध्यक्ष बनीं हिमांशी, भानवी खागा विधायक

जागरण संवाददाता फतेहपुर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यूपी बोर्ड की टॉपर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:48 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष बनीं हिमांशी, भानवी खागा विधायक
भाजपा जिलाध्यक्ष बनीं हिमांशी, भानवी खागा विधायक

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यूपी बोर्ड की टॉपर बालिकाओं जिलाध्यक्ष और खागा विधायक की कमान सौंपी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों ने पार्टी के पदाधिकारियों से संवाद किया। इसके बाद पार्टी को और मजबूत करने की बात कही। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में टॉपर रहीं छात्रा हिमांशी विश्वकर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी संभालते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। यहां उन्होंने कहा, पीएम मोदी की सफल नीतियों की बदौलत देश की ख्याति बढ़ी है। विश्व पटल पर एक सशक्त देश की पहचान स्थापित हुई है। तरक्की की बदौलत आज देश में कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली तो अन्य देश हमसे मांग रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व से देश का युवा ऊर्जा से भरा हुआ है।

खागा विधायक बनी हाईस्कूल की टॉपर भानवी द्विवेदी ने कहा, पीएम मोदी और सीएम योगी की मंशा पर कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं। जिले में हाईटेक शिक्षा की कमी दिख रही है। इस अभिशाप को सभी मिलकर दूर करें। हाईटेक शिक्षा के लिए वह सदन में भी बात रखेंगी। सरकारी शिक्षा को बुरी निगाह से देखने की प्रवृत्ति छोड़नी होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा सहित पदाधिकारियों ने दोनों टॉपरों का अतिथि की तरह स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी