हेड कांस्टेबल बेहोश होकर गिरे, गई जान

जासं फतेहपुर 12 वाहिनी पीएसी कैंपस में हेड कांस्टेबल शनिवार सुबह ड्यूटी कर रहे थे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:47 PM (IST)
हेड कांस्टेबल बेहोश होकर गिरे, गई जान
हेड कांस्टेबल बेहोश होकर गिरे, गई जान

जासं, फतेहपुर : 12 वाहिनी पीएसी कैंपस में हेड कांस्टेबल शनिवार सुबह ड्यूटी कर रहे थे, तभी अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रयागराज जिले के भाभापुर गांव के सोरांव थाना निवासी 53 वर्षीय हेड कांस्टेबल राममिलन पटेल विगत पांच वर्ष से पीएसी में तैनात थे। उप सेनानायक वंसलाल ने बताया कि हेड कांस्टेबल काफी दिनों से बीमार चल रहे थे अनुमान है कि हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। दिवंगत हेड कांस्टेबल की पत्नी आशा देवी को हादसे की सूचना दे दी गई है जो वहां से आ भी गए हैं।

chat bot
आपका साथी