गोशालाओं की व्यवस्था और गोवंशों की हालत पर शासन ने मांगी रिपोर्ट

जागरण संवाददाता फतेहपुर बेसहारा गोवंश के प्रबंधन को लेकर सरकार की चिता बढ़ी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:14 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:14 PM (IST)
गोशालाओं की व्यवस्था और गोवंशों की हालत पर शासन ने मांगी रिपोर्ट
गोशालाओं की व्यवस्था और गोवंशों की हालत पर शासन ने मांगी रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : बेसहारा गोवंश के प्रबंधन को लेकर सरकार की चिता बढ़ी है। गोशालाओं की व्यवस्था और बेसहारा गोवंश के हालातों पर शासन ने पूरी रिपोर्ट तलब की है।

शासन से नामित अधिकारी संयुक्त निदेशक पशुपालन वीके सचान शुक्रवार को खागा तहसील की गोशालाओं का निरीक्षण किया। जिले में 37 गोशालाएं संचालित हैं। इनमें तकरीबन सात हजार गोवंश हैं। कुछ गोशालाओं में गोवंश के लिए पर्याप्त छाया, दाना व देखभाल का अभाव है। इतना ही नहीं बेसहारा गोवंश की बढ़ती संख्या के सामने गोशालाएं पर्याप्त नहीं है। किसानों का दर्द यह है कि बेसहारा गोवंश से फसल बचाने के लिए पूरी रात फसल की पहरेदारी करनी पड़ती है। मुख्य पुश चिकित्साधिकारी डा. रघुवरदयाल अहिरवार ने बताया कि नामित अधिकारी दस दिन रुक पर पूरी व्यवस्था का जायजा लेंगे। व्यवस्था पर एक नजर

गोवंश की कुल संख्या - 1, 62813

बेसहारा गोवंश की संख्या - 19931

कुल संरक्षित गोवंश - 7355

अवशेष बेसहारा गोवंश - 13566

संरक्षण की उपलब्धि - 36.90 प्रतिशत

chat bot
आपका साथी