संक्रमित लोगों के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से की कामना

जागरण संवाददाता फतेहपुर सिद्धपीठ बांके बिहारी मंदिर शांति नगर में गुरुवार को सर्व धर्म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:22 PM (IST)
संक्रमित लोगों के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से की कामना
संक्रमित लोगों के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से की कामना

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : सिद्धपीठ बांके बिहारी मंदिर शांति नगर में गुरुवार को सर्व धर्म समाज की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए आहुतियां डाली गई तो संक्रमित लोगों के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने आयोजन की सराहना की। कहा कि इससे आपसी भाईचारा मजबूत होता है। दुख के समय एक जगह पर की गई कामना ईश्वर जरूर सुनता है। कार्यक्रम में सर्व धर्म समाज की झलक देखने को मिली।

आयोजित कार्यक्रम में हवन और भंडारा में शहर के गणमान्य शामिल हुए। महामारी में डाक्टरों तथा समाजसेवियों के योगदान को लेकर सम्मान पत्र दिया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरि नारायण दुबे, दिनेश बाजपेई, शहरकाजी, हिदू धर्मगुरु त्यागी जी महाराज, ईसाई तथा सिख धर्म गुरु मंचासीन रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र शुक्ला, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अजय अवस्थी, शिवदीप वर्मा, सभासद विनय तिवारी, समाजसेवी अशोक तपस्वी, माधुरी साहू, नीता गुप्ता, रंजना सिंह, शशिकांत मिश्रा, अतुल दीक्षित, करण सिंह पटेल, रामू शुक्ला, वंदना द्विवेदी, किशन मल्होत्रा, राजेंद्र त्रिवेदी विभा अग्निहोत्री, सुरेश शुक्ला, बृजेंद्र त्रिपाठी, पूजा पांडे, कविता रस्तोगी आदि रहे। संचालन अखिल भारत हिदू महासभा के प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने किया।

------------

किया सम्मान

सर्वधर्म श्रद्धाजंलि सभा में कोरोना काल में हमेशा के लिए बिछुड़ गए अपनों की याद में जहां आंखें नम हुईं वहीं आयोजकों की ओर से राज्यमंत्री ने डा. नरेश विशाल, डा. आर्यन गुप्ता, डा. एनके सक्सेना, नर्स रेखा चंदेल, अंजलि, फार्मेसिस्ट शिवदीप वर्मा समेत बीस से अधिक लोगों को सम्मानित किया। इसके बाद कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार भंडारा चलता रहा जिसमे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी