गिलोय का पौधा रोप बताई औषधीय उपयोगिता

जागरण संवाददाता फतेहपुर पतंजलि योग समिति ने शनिवार को आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:10 AM (IST)
गिलोय का पौधा रोप बताई औषधीय उपयोगिता
गिलोय का पौधा रोप बताई औषधीय उपयोगिता

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : पतंजलि योग समिति ने शनिवार को आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य के लिए लाभकारी गिलोय की पौध रोपित कराई। अभियान के प्रथम चरण में जिला जज ओम प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में न्यायधीश कॉलोनी में रोपण किया गया। जिला जज ने गिलोय के औषधीय गुण पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहाकि यह पौध हर जगह आसानी से उग सकती है और इसके लाभ अनेक हैं। उन्होंने नीम के पेड़ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इन पेड़ों के पास ही गिलोय को रोपित करवाया।

उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद झा ने कलेक्ट्रेट में पौधारोपण किया और समिति के लोगों से करवाया। इसके बाद तहसील परिसर में एसडीएम के साथ तहसीलदार विदुषी सिंह में पौधा लगाया। समिति के अगुवा डॉ. कृष्णचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 250 गिलोय की पौध रोपित किए गए हैं। इस पौधों को रोपित करने के लिए वर्षा ऋतु सबसे अच्छा समय होता है।

chat bot
आपका साथी