गिरते जलस्तर में गंगा-यमुना को मिली संजीवनी

जागरण संवाददाता फतेहपुर गर्मी के दिनों में जलस्तर के मामले में सिकुड़ रही दोनों प्रमुख न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:19 PM (IST)
गिरते जलस्तर में गंगा-यमुना को मिली संजीवनी
गिरते जलस्तर में गंगा-यमुना को मिली संजीवनी

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : गर्मी के दिनों में जलस्तर के मामले में सिकुड़ रही दोनों प्रमुख नदियों में गंगा और यमुना में बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। जून माह में गंगा में 120 मिमी तो यमुना में 38 मिली की जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। हलांकि गंगा नदी बीते सप्ताह 96.250 मीटर तक पहुंच गयी थी जो कि अब सिमट कर 96.130 मीटर में पहुंच गयी हैं। मानसून के दस्तक देने से माना जा रहा है कि बरसात के बाद दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ जाएगा। जिले की दोनों नदियों में मई माह के सापेक्ष जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। प्री मानसून के चलते जिला प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया है। वहीं बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों के एसडीएम भी तैयारियों में जुट गए हैं। गंगा में जलस्तर के चलते बीते सप्ताह में कटरी की सब्जी और तरबूज आदि की फसल जलमग्न हो गयी थी। जिससे किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ा था। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून को मानसून आने की संभावना रहती है। इसबार पहले से ही मानसून सक्रिय हो गया है। जिले में छिटपुट तो गैर जनपदों तथा पड़ोसी प्रांतों में बरसात होने से नदियों का जलस्तर बढ़ा है। बाढ़ नियंत्रण केंद्र के प्रभारी जयचंद्र ने बताया कि दो दिनों से जलस्तर स्थिर है। मई माह की तुलना में दोनों नदियों में पानी बढ़ा हुआ है। एक जून से तैयार रिपोर्ट कार्ड में जलस्तर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। फिलहाल दो दिनों से जलस्तर स्थिर है। ------------------------------------

जलस्तर मीटर में

गंगा नदी : 96.130 मीटर

यमुना नदी : 83.88 मीटर

chat bot
आपका साथी