पूर्ण विकास कराकर शहरी सुविधा दिलाने का भरा दम

संवादसूत्र असोथर पंचायत चुनाव से ठीक पहले गठित हुई असोथर नगर पंचायत का रविवार को अस्थायी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:35 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:35 PM (IST)
पूर्ण विकास कराकर शहरी सुविधा दिलाने का भरा दम
पूर्ण विकास कराकर शहरी सुविधा दिलाने का भरा दम

संवादसूत्र, असोथर : पंचायत चुनाव से ठीक पहले गठित हुई असोथर नगर पंचायत का रविवार को अस्थायी कार्यालय भी खुल गया। बीआरसी परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र को नवगठित नगर पंचायत का कार्यालय बनाया गया है, जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं विधायक विकास गुप्ता ने अफसरों संग किया।

दिल्ली व यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में जब से भाजपा सरकार आई है, उन क्षेत्रों का भी विकास हो रहा है। विधायक ने कहा कि उनकी विधानसभा का अधिकांश भाग यमुना किनारे बसा है। यहां अनेक कामों की जरूरत है। प्रयास शुरू हैं, विकास की दौड़ में अयाह-शाह विधान सभा भी अब सरपट दौड़ लगा रही है। इस मौके पर डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी सतपाल अंतिल, एडीएम विनीता सिंह, एसडीएम प्रमोद झा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी