किसान क्रांति की ताजा हुईं यादें, शहीदों को नमन

संवाद सूत्र जहानाबाद 90 वर्ष पूर्व आजादी की लड़ाई के गवाह बने नोनारा गांव में देशभक्ति के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:06 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:06 PM (IST)
किसान क्रांति की ताजा हुईं यादें, शहीदों को नमन
किसान क्रांति की ताजा हुईं यादें, शहीदों को नमन

संवाद सूत्र, जहानाबाद : 90 वर्ष पूर्व आजादी की लड़ाई के गवाह बने नोनारा गांव में देशभक्ति के गीत और भारत माता के जयकारों गूंज उठे। इससे गलियां देश प्रेम के जज्बे से भर गईं। वहीं, शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। इसके बाद नोनारा कांड पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन हुआ। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कारागार जय कुमार सिंह जैकी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, नोनारा कांड आजादी की लड़ाई में बड़ी क्रांति थी। इतिहास में यह घटना क्रांति के रूप में दर्ज है।

26 फरवरी 1931 को लगान वसूली के विरोध में नोनारा गांव के किसानों ने तत्कालीन तहसीलदार को पीट-पीटकर मार डाला था। इस दौरान तहसीलदार के अंगरक्षकों की ओर से चलाई गई गोली से क्रांतिकारी किसान की मौत हो गई थी। आजादी के बाद से प्रति वर्ष 26 फरवरी को घटना की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। शुक्रवार को यहां शहीद स्थल में पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, कारागार राज्यमंत्री की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख सुशीला सिंह, जिला पंचायत सदस्य जयंत्री वर्मा, रंजीत सिंह पटेल, कैलाश नारायण शर्मा, लोकनाथ पांडेय के अलावा तहसीलदार गणेश सिंह ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा, क्रांतिकारी किसानों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। देश प्रेम से ओतप्रोत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा अर्चिता ने गणेश वंदना व देश भक्ति गीतों से की। इसके बाद छात्र प्रदीप सिंह ने गीत कर चले हम फिदा जानो तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। छात्रा शिवानी ने राष्ट्रीय झंडा गीत प्रस्तुत किया। नोनारा कांड पर दिवंगत कवि तरुणेश सचान द्वारा लिखी गई पुस्तक बलिदान भूमि का विमोचन किया गया। कवि की धर्मपत्नी विद्यामणी सचान को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत सविता, मोहित उत्तम, दीपक वर्मा, विशंभर नाथ तिवारी, पूर्व प्रधान राम सिंह उत्तम, प्रताप नारायण मिश्र, राम किशोर तिवारी, लालता प्रसाद उत्तम, रमेश तिवारी, शिव शंकर, मुनीश, पीयूष, संजय, देवकांत, वीरेंद्र श्रीवास्तव, रामू, मनोज, संदीप, प्रदीप आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी