एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस समेत चार कसाई गिरफ्तार

संवाद सूत्र खखरेड़ू (फतेहपुर) पुलिस ने रहमतपुर गांव से चार कसाई को एक क्विंटल प्रतिबंि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:31 PM (IST)
एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस समेत चार कसाई गिरफ्तार
एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस समेत चार कसाई गिरफ्तार

संवाद सूत्र, खखरेड़ू (फतेहपुर) : पुलिस ने रहमतपुर गांव से चार कसाई को एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से औजार, चार असलहे और आठ जिदा कारतूस मिले हैं। आरोपितों पर आ‌र्म्स एक्ट व गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

रहमतपुर गांव में रफीक के खंडहर में कुछ लोग प्रतिबंधित मांस के टुकड़े करके उसे पैक कर रहे थे। तभी यहां पुलिस पहुंच गई और उन्होंने देखा कि खंडहर में रफीक, मो. यूनुस, मतीन और मकसूद मांस को पैक कर रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तराजू, तीन अदद बड़े चाकू, एक बांका, एक प्लास्टिक तिरपाल एक कुल्हाड़ी मौके पर मिली। आरोपितों के पास से चार तमंचे, आठ जिदा कारतूस मिले। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव के साथ एसआइ अखिलेश कुमार आदि रहे। एसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि पकड़े गए चारों आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर इनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।

chat bot
आपका साथी