हरे पेड़ काटने के आरोप में चार गिरफ्तार

संवाद सूत्र बकेवर सड़क के किनारे खड़े हरे पेड़ काटने के आरोप में पुलिस ने चार लोग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 05:56 PM (IST)
हरे पेड़ काटने के आरोप में चार गिरफ्तार
हरे पेड़ काटने के आरोप में चार गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बकेवर : सड़क के किनारे खड़े हरे पेड़ काटने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, सभी को मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

बकेवर थाने के कपरिया ऊसर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े नीम, शीशम व जामुन के पेड़ काटने की जानकारी पर पुलिस ने बिदकी में रहने वाले नफीस, रामबाबू, चांदबाबू, व गड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी जयचंद भारतीय ने बताया कि चारों को गिरफ्तार करने के बाद थाने से मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

chat bot
आपका साथी