यात्री सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने रूटों पर बढ़ाईं बसें

जासं फतेहपुर कोरोना संक्रमण कम होते ही रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:25 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:25 PM (IST)
यात्री सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने रूटों पर बढ़ाईं बसें
यात्री सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने रूटों पर बढ़ाईं बसें

जासं, फतेहपुर : कोरोना संक्रमण कम होते ही रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। इससे कानपुर रूट पर छह लखनऊ में चार, प्रयागराज तीन, बांदा और चित्रकूट समेत स्थानीय रूटों पर 22 बसें और दौड़ा दी गई हैं। इस प्रकार रोडवेज की कुल 119 बसें दौड़ने लगी हैं। इसके पहले इन रूटों पर 78 बसें लगाई गई थीं। शहर के ज्वालागंज बस स्टैंड से बसें सुबह 5 बसे से छूटने लगती हैं, जोकि रात्रि 11 बजे तक रूटों पर दौड़ती रहती हैं। इससे विभाग की आय बढ़ गई है। एआरएम मक्खनलाल केशरवानी का कहना था कि कोरोना महामारी कम होते ही रोडवेज की सभी बसों को दौड़ा दिया गया है। जिससे आय में इजाफा हुआ है।

chat bot
आपका साथी