स्मारिका विमोचन के साथ महोत्सव का शंखनाद

संवाद सहयोगी बिदकी 77वें दशहरा महोत्सव की स्मारिका का शनिवार को श्रीरामलीला मेला मैदान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 06:41 PM (IST)
स्मारिका विमोचन के साथ महोत्सव का शंखनाद
स्मारिका विमोचन के साथ महोत्सव का शंखनाद

संवाद सहयोगी, बिदकी : 77वें दशहरा महोत्सव की स्मारिका का शनिवार को श्रीरामलीला मेला मैदान के संकट मोचन मंदिर में विमोचन हुआ। इसी के साथ महोत्सव कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया।

पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव की स्मारिका विमोचन के मौके पर कमेटी अध्यक्ष सुनील गुप्ता बाबा, संरक्षक अशोक गुप्ता, गोपालजी गुप्ता, राम कुमार साहू, पंकज यादव, वीरेंद्र दुबे, दिनेश तिवारी, चंद्र प्रकाश, पुरुषोत्तम ओमर, दिनेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्ष ने महोत्सव का कार्यक्रम घोषित करते हुए बताया कि 13 अक्टूबर को गणेश पूजन व कृष्ण जन्मोत्सव के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। 14 को राम-रावण दल की निकासी शंकर लीला, पूतना वध, नंद उत्सव, 15 अक्टूबर विजय दशमी के दिन रावण वध होगा। यह कार्यक्रम शायं 5 बजे से रात्रि के 11 बजे तक चलेगा। 16 को श्रीकृष्ण सुदामा चरित्र व 17 अक्टूबर को समापन पर पारितोषिक वितरण के साथ फूलों की होली व कंस वध के कार्यक्रम होंगे। प्रशासन और पुलिस के असहयोग से मेला कमेटी में नाराजगी

ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव की तैयारियों पर प्रशासन व पुलिस के असहयोग पूर्ण रवैये से मेला कमेटी में नाराजगी है। मेला मैदान पर मौरंग के सीज ट्रक कमेटी के पदाधिकारियों के अनुरोध के बाद भी पुलिस प्रशासन हटा नहीं रहा। श्रीराम लीला मेला कमेटी के अध्यक्ष ने इस मामले को शुक्रवार को कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक में उठाया था। अधिकारी इस बात को अनिर्णय की स्थिति में छोड़ दिया। इससे बात लेकर मेला कमेटी के पदाधिकारी प्रशासन व पुलिस के रवैये से खिन्न हैं। मेला कमेटी डीएम और एसपी से मिलकर समस्या बताने का निर्णय लिया है।

chat bot
आपका साथी