खेत में मवेशी जाने के विरोध में पिता-पुत्र पर हमला, पिता की मौत

संवाद सूत्र असोथर (फतेहपुर) असोथर थाने के सातोंधरमपुर गांव में रविवार को खेत में मवेशी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:14 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:14 PM (IST)
खेत में मवेशी जाने के विरोध में पिता-पुत्र पर हमला, पिता की मौत
खेत में मवेशी जाने के विरोध में पिता-पुत्र पर हमला, पिता की मौत

संवाद सूत्र, असोथर (फतेहपुर) : असोथर थाने के सातोंधरमपुर गांव में रविवार को खेत में मवेशी जाने का विरोध करने पर खेत मालिक और उसके बेटे पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल से एलएलआर कानपुर रेफर कर दिया गया। यहां पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।

सातोंधरमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय नन्हा दुबे दोपहर एक बजे अपने धान के खेत गए तो उनके खेतों में बकरियां चर रहीं थीं। इस पर उन्होंने खेत के पास ही मकान बनवाकर रह रहे सुरेश यादव के पास जाकर विरोध जताया। विवाद बढ़ने पर सुरेश यादव अपने स्वजन के साथ मिलकर खेत मालिक पर कुल्हाड़ी व डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया। आनन फानन घायल नन्हा को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। मारपीट की खबर पाकर घायल के वृद्ध पिता सीताराम हमलावर के घर जाकर विरोध किया तो इस पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया गया। सिर में कुल्हाड़ी लगने से वृद्ध सीताराम को जिला अस्पताल से एलएलआर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। घायल के भाई ने छह के खिलाफ दी तहरीर

एसओ दीनदयाल सिंह ने बताया कि घायल नन्हा दुबे के भाई फुट्टू ने हमलावर सुरेश कुमार यादव, इनकी पत्नी ममता देवी, उसके बेटे पिटू, जंटा, धीरेंद्र, बेटी सोनी के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर इस पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक स्वजन की ओर से वृद्ध की मौत की खबर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मुकदमा तरमीम किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी