खेत पर ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत

संस बिदकी (फतेहपुर) कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव में शुक्रवार सुबह जोताई करते समय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:54 PM (IST)
खेत पर ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत
खेत पर ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत

संस, बिदकी (फतेहपुर) : कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव में शुक्रवार सुबह जोताई करते समय खेत में फंसे ट्रैक्टर के पलटने से एक किसान की दबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर स्वजन की भीड़ लग गई।

ललौली थाने के बहुआ निवासी 28 वर्षीय संदीप उर्फ कल्लू ने कृषि कार्य के लिए दो वर्ष पूर्व ट्रैक्टर खरीदा था। इसके बाद वह ननिहाल बिदकी कोतवाली के हसनापुर गांव में मामा राजेश कुमार यहां रहने लगे और खेती करने लगे। बताते हैं कि गुरुवार की देर शाम ट्रैक्टर लेकर वह खेत में रोटावेटर से जोताई करने गए थे। जोताई करते समय ट्रैक्टर खेत में ही फंस गया। इस पर ट्रैक्टर को खेत में ही छोड़ कर घर चले आए। शुक्रवार को सुबह ट्रैक्टर निकालने के लिए फिर पहुंचे। ट्रैक्टर निकालने के प्रयास में अचानक ट्रैक्टर पलट गया। इससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ग्रामीणों की सूचना पर मा ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को बाहर निकाला गया। इसके बाद इलाज के लिए सीएचसी जाए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक्टर से पलटने से हादसा हुआ है।

chat bot
आपका साथी