'प्रधानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे हटाए जाएं'

जासं फतेहपुर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा मौजूदा समय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 07:44 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 07:44 PM (IST)
'प्रधानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे हटाए जाएं'
'प्रधानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे हटाए जाएं'

जासं, फतेहपुर : अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा, मौजूदा समय में प्रधानों के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रयागराज से लखनऊ जाते समय प्रदेश अध्यक्ष लोधीगंज बाईपास स्थित कार्यालय में रुके थे। कहा कि ग्राम पंचायतों में बिना ग्राम पंचायत के जानकारी के मनरेगा मेठों की भर्ती की जा रही है, जिससे ग्राम पंचायतों के अधिकारों का शासन स्तर से हनन हो रहा है। जिलाध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू के नेतृत्व में भोलाशंकर द्विवेदी, उमाशंकर लोधी, स्वामीशरण पाल, अतीश पटेल, बड़कू सिंह, विजय सिंह परिहार, धीरेंद्र सिंह आदि ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी