महंगाई पर भूतपूर्व सैनिकों ने जताई नाराजगी

संवाद सूत्र जहानाबाद पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के 13वां स्थापना दिवस पर वयोवृद्ध प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 06:02 PM (IST)
महंगाई पर भूतपूर्व सैनिकों ने जताई नाराजगी
महंगाई पर भूतपूर्व सैनिकों ने जताई नाराजगी

संवाद सूत्र, जहानाबाद : पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के 13वां स्थापना दिवस पर वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिकों ने पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस सिलिडर की मूल्यवृद्धि पर नाराजगी जताई। साथ ही कहा, गरीब व सामान्य वर्ग के सामने मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।

कस्बे के साढ़ मार्ग स्थित सीके पब्लिक स्कूल में संगठन की ओर से 80 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके पूर्व सैनिक बाबूराम मौर्य, श्रीकृष्ण वर्मा, श्याम लाल सचान को सम्मानित किया। बैठक में समिति के अध्यक्ष रामकेश यादव, महामंत्री महेंद्र पांडेय ने पेट्रोलियम पदार्थों हो रही मूल्यवृद्धि पर भी नाराजगी जताई। कहाकि सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सैनिक शिव गोपाल तिवारी, शिव प्रसाद सविता, इंदल कुमार कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, राम कुमार यादव, करण सिंह वर्मा, सत्य नारायण, सर्वेश उत्तम, जितेंद्र सिंह, सत्य नारायण, राजू पांडेय, कैलाश वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी