मजबूती के लिए होगा विस्तार, समस्याएं कराएंगे निस्तारित

जागरण संवाददाता फतेहपुर शहर के आवास विकास कालोनी में पूर्व सैनिक संयुक्त परिषद की जि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:35 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:35 PM (IST)
मजबूती के लिए होगा विस्तार, समस्याएं कराएंगे निस्तारित
मजबूती के लिए होगा विस्तार, समस्याएं कराएंगे निस्तारित

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शहर के आवास विकास कालोनी में पूर्व सैनिक संयुक्त परिषद की जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कैप्टन हरिशंकर सिंह चौहान ने की। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए विचार विमर्श हुआ। निर्णय लिया गया कि संगठन का विस्तार होगा और पूर्व सैनिकों को जोड़ा जाएगा। संगठन की मजबूती के साथ ही मुख्य रूप से अनुशासन, आपसी भाईचारा, सैनिकों के मान सम्मान आदि पर चर्चा की गई। सेना में सेवारत जवान धर्मेंद्र सिंह निवासी जयराम नगर के घर में हुई चोरी का मुद्दा उठाया गया। वहीं सर्वसम्मति से सूबेदार अनिल कुमार शुक्ला को संरक्षक और अर्जुन सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों में नरेंद्र पाल सिंह, कैप्टन मेवालाल वर्मा, सुरेंद्र सिंह, राम सिंह यादव, आरपी कुशवाहा, धर्म पाल सिंह, दिनेश कुमार, राम प्रकाश, अजय कुमार सिंह, मो. फारूख आदि रहे।

chat bot
आपका साथी