कांशीराम कालोनी में पेयजल संकट, हैंडपंप बना सहारा

जागरण संवाददाता फतेहपुर बसपा शासनकाल में गरीबों को आशियाने का तोहफा दिया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:17 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:17 PM (IST)
कांशीराम कालोनी में पेयजल संकट, हैंडपंप बना सहारा
कांशीराम कालोनी में पेयजल संकट, हैंडपंप बना सहारा

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : बसपा शासनकाल में गरीबों को आशियाने का तोहफा दिया गया था। सुविधाओं से लैस इस कालोनी में पेयजल के लिए नलकूप की स्थापना करवाई गई थी। 15 वर्ष से नलकूप शोपीस बना हुआ है। कालोनी में रहने वाले लोग तीन मंजिल तक बाल्टियों से पानी ले जाते हैं। समस्याओं से जूझ रहे लोगों का प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। शहर के जीटी रोड के किनारे गड़रियनपुरवा मुहल्ले में कांशीराम कालोनी बसाई गई है। 300 आवास हैं जिनमें लोग रहते हैं। तीन मंजिला इमारत में लोगों को पानी की व्यवस्था नहीं है। विकल्प के रूप में हैंडपंप लगा है। इससे लोग पेयजल की पूर्ति करते रहते हैं। मशक्कत के बाद तीन सीढि़यां ऊपर पानी पहुंचाते हैं। दैनिक दिनचर्या में शामिल इस काम में हर वर्ग के लोग जुटे रहते हैं। सरकार और प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

कालोनी में रहने वाली सियावती, रानी, राजेश कुमार, अशोक कुमार, गुड़िया आदि का कहना है कि बसपा शासन काल में कालोनी की पूछ रहती है। इस समय न तो सरकार और न ही प्रशासन ध्यान दे रहा है। कई बार डीएम से लेकर नगर पालिका को शिकायती पत्र दिए गए लेकिन किसी ने भला नहीं किया है। 15 साल पूर्व कालोनी बनने के साथ ही नलकूप की स्थापना की गई थी। आज तक संचालित नहीं हो पाया है। जिससे पेयजल संकट से हम सभी जूझ रहे हैं। नलकूप हैंडओवर नहीं, समस्या का होगा निदान : अवर अभियंता

नगर पालिका के जलकल अभियंता विजय कुमार ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में पेयजल संकट है। इसके लिए क्षेत्रीय सभासद ने मामला संज्ञान में डाला था। जल निगम ने नलकूप तो स्थापित कर दिया है लेकिन हैंडओवर नहीं किया है। जिसके चलते उसका संचालन नहीं हो पा रहा है। नलकूप के हैंडओवर के लिए पत्र लिखा जा चुका है। नलकूप की टेस्टिंग के लिए जल निगम को कहा गया है। आशा है कि जल्द ही नलकूप का संचालन हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी