बिहार में स्टेट फाइलेरिया सलाहकार बने डा. अनुज

जासं फतेहपुर शहर के सिविल लाइंस पटेल नगर निवासी डा. अनुज सिंह रावत को बिहार राज्य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:22 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:22 PM (IST)
बिहार में स्टेट फाइलेरिया सलाहकार बने डा. अनुज
बिहार में स्टेट फाइलेरिया सलाहकार बने डा. अनुज

जासं, फतेहपुर : शहर के सिविल लाइंस पटेल नगर निवासी डा. अनुज सिंह रावत को बिहार राज्य में राज्य सलाहकार फाइलेरिया नियुक्त किया गया है। अनुज सिंह कुछ दिन पहले डिजिटल के माध्यम से डाक्टरेट की उपाधि हासिल करके जिले का मान बढ़ाया था। सेवानिवृत्त पुलिस दारोगा राम पाल रावत के पुत्र डा. अनुज सिंह को बिहार राज्य में बतौर राज्य सलाहकार फाइलेरिया नियुक्त किए जाने पर लोगों ने हर्ष प्रकट किया। डा. अनुज वर्ष 2014 से दिव्यांगता के क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक कार्यकर्ता हैं और लगभग सात वर्षों के देश में स्वयं सेवी और सरकारी संस्थाओं के संबद्ध हैं। सेवाओं और कार्य अनुभव के ही कारण पटना राज्य फाइलेरिया विभाग के कार्यालय में राज्य सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी