वृद्ध और बच्चे का नहीं मिला डीएनए, दो संदिग्धों का होगा टेस्ट

संवाद सूत्र जाफरगंज थाने के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म और गर्भ ठहरने के मुकदमे में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:54 PM (IST)
वृद्ध और बच्चे का नहीं मिला डीएनए, दो संदिग्धों का होगा टेस्ट
वृद्ध और बच्चे का नहीं मिला डीएनए, दो संदिग्धों का होगा टेस्ट

संवाद सूत्र, जाफरगंज : थाने के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म और गर्भ ठहरने के मुकदमे में वृद्ध को आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने किशोरी के बच्चे और वृद्ध के डीएनए की जांच कराई तो वृद्ध का डीएनए बच्चे के डीएनए से मैच नहीं कर सका। इसपर पुलिस ने दौरान विवेचना दो अन्य संदिग्ध लोगों को प्रकाश में लाई है। अब इन दोनों का डीएनए टेस्ट होगा। दोनों संदिग्धों ने डीएनए टेस्ट के लिए सहमति पत्र भी पुलिस को दे दिया है।

जुलाई 2020 में थाने के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। इसमें किशोरी को गर्भ ठहर गया था। किशोरी ने बच्चे को भी जन्म दिया था। इस मामले में किशोरी की छोटी बहन ने दुष्कर्म व गर्भ ठहरने का नामजद मुकदमा गांव के ही एक वृद्ध के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस ने बच्चे व आरोपित के डीएनए की जांच कराई तो डीएनए मिस मैच हो गया। इस पर पुलिस ने विवेचना को आगे बढ़ाते हुए दो अन्य संदिग्धों के नाम प्रकाश लाई। वह गांव के ही हैं। अब पुलिस ने दोनों संदिग्धों के डीएनए की जांच कराएगी। थाना प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि दोनों संदिग्धों ने डीएनए की जांच के लिए सहमति पत्र भी दे दिया है। अब डीएनए का सैंपल जांच के लिए भेजने के संबंध में अधिकारियों को लिखा गया है। अनुमति मिलते ही दोनों का

डीएनए सेंपल जांच के लिए लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी