अस्ती स्कूल को जांच डीएम ने शैक्षिक स्तर सराहा

जासं फतेहपुर नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अस्ती का डीएम अपूर्वा दुबे ने निरीक्षण किया। बार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 06:26 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 06:26 PM (IST)
अस्ती स्कूल को जांच डीएम ने शैक्षिक स्तर सराहा
अस्ती स्कूल को जांच डीएम ने शैक्षिक स्तर सराहा

जासं, फतेहपुर : नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अस्ती का डीएम अपूर्वा दुबे ने निरीक्षण किया। बारी-बारी से कक्षाओं में जाकर हिदी, गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। बच्चों के द्वारा तपाक से उत्तर दिए जाने पर डीएम खासी खुश हुईं। विद्यालय के सुंदर हरे भरे परिवेश के लिए प्रधानाध्यापिका की सराहना की। इसके साथ ही एमडीएम का भी स्वाद लिया।

बीएसए संजय कुमार कुशवाहा के संग डीएम गुरुवार की सुबह पहर स्कूल पहुंची। स्कूली बच्चों ने आगंतुक डीएम की अगवानी की। पढ़ाई का परीक्षण करने के साथ ही उन्होंने बच्चों की अन्य गतिविधियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सराहना की। डीएम ने विद्यालय में एक प्रोजेक्टर लगवाने, बच्चों के लिए झूला उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य कक्ष में पहुंच कर उन्होंने प्रधानाध्यापिका द्वारा संपादित अस्ती की उड़ान का विमोचन किया।

chat bot
आपका साथी