मालिकाना हक को लेकर देवरानी-जेठानी में विवाद

जागरण संवाददाता फतेहपुर मकान में मालिकाना हक को लेकर देवरानी और जेठानी के बीच

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:31 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:31 PM (IST)
मालिकाना हक को लेकर देवरानी-जेठानी में विवाद
मालिकाना हक को लेकर देवरानी-जेठानी में विवाद

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : मकान में मालिकाना हक को लेकर देवरानी और जेठानी के बीच छिड़ी जंग में एक वीडियो वायरल होने से पुलिस की किरकिरी हो गई। वीडियो में देर रात पहुंची पुलिस गेट पर डंडा पटकते हुए दिखाई पड़ रही है। हालांकि, दैनिक जागरण वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इंटरनेट मीडिया में वायरल वीडियो में शहर के खलीलनगर मुहल्ले का है। यहां पर एक मकान में दावेदारी को लेकर जेठानी गुलनाज और देवरानी उजमा पत्नी अहमद अली अपने अपने दावे कर रही हैं। दोनों दावे कर रही हैं और विवाद की स्थिति बनी हुई है। मामला सीएम, महिला आयोग, कमिश्नर सहित स्थानीय अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी