घरेलू कलह से क्षुब्ध विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

संवाद सूत्र हुसेनगंज (फतेहपुर) केशवपुर मजरे सीर इब्राहिमपुर गांव में रविवार सुबह घर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 05:57 PM (IST)
घरेलू कलह से क्षुब्ध विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी
घरेलू कलह से क्षुब्ध विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

संवाद सूत्र, हुसेनगंज (फतेहपुर) : केशवपुर मजरे सीर इब्राहिमपुर गांव में रविवार सुबह घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने घर की दूसरी मंजिल पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। खेत से घर लौटे स्वजन ने जब नजारा देखा तो सन्न रह गए। स्वजन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

केशवपुर निवासिनी सुनीता का पति मोनू मौर्य से घरेलू कहासुनी को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद पति, सास, ससुर, जेठ आदि प्रात : खेत पर आलू खोदने चले गए। सुबह सवा 11 बजे ससुरालीजन खेत से घर आए तो देखा कि बहू का शव फंदे में लटक रहा है। इस पर पुलिस को सूचना दी। ससुरालीजनों का कहना था कि पति से आपसी कहासुनी के चलते बहू ने जान दे दी, अन्य कोई बात नहीं है। दिवंगत युवती की 13 फरवरी 2020 को शादी हुई थी, जिसके अभी तक कोई संतान नहीं है। एसओ सत्येंद्र सिंह भदौरिया का कहना था कि दिवंगत के पिता बाबूराम निवासी रामपुर थाना असोथर को सूचना दे दी गई है जो गाजियाबाद से आ रहे है। अभी तक मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

chat bot
आपका साथी