किसान समस्याओं पर हुई चर्चा

जागरण संवाददाता फतेहपुर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक में किसान समस्याओं पर चच

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:09 PM (IST)
किसान समस्याओं पर हुई चर्चा
किसान समस्याओं पर हुई चर्चा

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक में किसान समस्याओं पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिले और क्रय केंद्रों पर उन्हें कतई न परेशान किया जाए। इसके साथ ही नलकूप कनेक्शन में विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे शोषण का भी मामला उठा। साथ ही खाद की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की गई। संचालन महासचिव पुष्पेंद्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों की जायज मांगों पर तत्काल विचार किया जाए और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा की स्थिति में किसान आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर दर्जनों की तादाद में यूनियन के पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी