डेंगू से पीड़ित युवक की मौत

फतेहपुर 1 दिसंबर की टापटेन खबरें 1- विशेष खबर मंगनी के बाद शादी से पीड़ित 11 साल की किशोरी बोली साहब मेरी शादी रुकवा दो मुझे अभी पढ़ना है यह पीड़ा 11 साल की नाबालिग से डायल 112 में दर्ज कराई तो पुलिस सीधे उसके पास जा पहुंची किशोरी ने एकबार फिर से यही बात दोहराई। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि कक्षा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 08:22 PM (IST)
डेंगू से पीड़ित युवक की मौत
डेंगू से पीड़ित युवक की मौत

संवाद सूत्र असोथर: डेंगू की चपेट में आने से 23 वर्षीय संजय सक्सेना की मौत हो गयी। कानपुर के एलएलआर हास्पिटल में युवक पर डेंगू की पुष्टि कर उपचार किया जा रहा था। रविवार को कस्बा स्थिति घर जब शव पहुंचा तो पूरे कस्बे में दहशत भर गयी। उधर सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने कहा कि पीड़ित को डेंगू कानपुर में हुआ था, बावजूद इसके घर के आसपास निरोधात्मक कार्रवाई कराई जाएगी।

पिता बचान सक्सेना के अनुसार उनका बेटा संजय सक्सेना नई दिल्ली में कपड़े सिलने का काम करता था। 23 नवंबर को कानपुर महानगर में रिश्तेदारी में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह दिल्ली से सीधे कानपुर आया था वहीं पर उसे बुखार ने जकड़ लिया। रिश्तेदारों ने उसे हैलेट में भर्ती कराया और डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि चार दिन तक भर्ती रखने के बाद भी डाक्टर उसे बचा नहीं पाए। रविवार को भोर पहर उनके बेटे ने दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी