फसल की बर्बादी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी खागा ऐरायां ब्लाक के हसनपुर कसार गांव में संचालित नमक फैक्ट्री के खिलाफ ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:34 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:34 PM (IST)
फसल की बर्बादी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
फसल की बर्बादी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, खागा : ऐरायां ब्लाक के हसनपुर कसार गांव में संचालित नमक फैक्ट्री के खिलाफ किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए इसे बंद कराने की मांग की। किसानों का आरोप था कि फैक्ट्री में जलने वाली भट्ठियों से निकलने वाला धुआं व केमिकल फसलों को बर्बाद कर रहा है।

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवाकान्त तिवारी के साथ तमाम किसान बुधवार सुबह नमक फैक्ट्री के बाहर एकत्र हो गए। किसानों ने तत्काल फैक्ट्री बंद करने की मांग उठाई। हसनपुर कसार, लुटिरिया नगर, सूरत का पुरवा, एकौनागढ, खाले का पुरवा आदि गावों के किसानों का कहना था तीन साल पहले जब फैक्ट्री शुरू की गई, तब दो ही भट्ठियां चल रहीं थीं। धीरे-धीरे करके संचालक ने भट्ठियों की संख्या बढ़ाकर छह कर दी। कांग्रेस के जिला सचिव उदित अवस्थी के अलावा नीरज त्रिवेदी, राजकुमार, सकठू, डा. सोनेलाल, संतलाल, बचई, रमेश, ओमप्रकाश, सुखपाल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी