तालाब में मिला लापता महिला का शव

संवाद सूत्र धाता कस्बा स्थित पुरानी बाजार निवासी महिला का शव गुरुवार दोपहर सूर्यकुंडा ताला

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:11 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:11 PM (IST)
तालाब में मिला लापता महिला का शव
तालाब में मिला लापता महिला का शव

संवाद सूत्र, धाता : कस्बा स्थित पुरानी बाजार निवासी महिला का शव गुरुवार दोपहर सूर्यकुंडा तालाब से मिला है। दिवंगत महिला के शिक्षक पुत्र ने बुधवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। स्वजन खोजबीन कर रहे थे, तभी लोगों ने तालाब किनारे चप्पलें देखीं। गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत तालाब में डूबने से हुई है।

खखरेड़ू थाने के शिवदासपुर गांव के रहने वाले चंदन सिंह शिक्षक हैं। कौशांबी जनपद के बलीपुर गांव में इनकी तैनाती हैं। पिता नरेंद्र सिंह की मौत होने के बाद मां 50 वर्षीय मन्ना देवी को साथ लेकर वह धाता कस्बा स्थित मकान में रहने लगे। चंदन सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह माताजी अचानक लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बाद जब उनका कोई पता नहीं चल सका तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। स्वजन महिला की तलाश कर रहे थे। तभी गुरुवार सुबह सूर्यकुंडा तालाब की ओर गए ग्रामीणों ने किनारे किसी महिला की चप्पलें देखीं। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया। तालाब में जाल डलवाकर खोजबीन शुरू हुई तो आधे घंटे बाद लापता महिला का शव बरामद हो गया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना था दिवंगत महिला अपने अविवाहित पुत्र के साथ रहती थीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह डिप्रेशन में रहीं। पड़ोसियों ने किसी प्रकार के विवाद से इन्कार किया है।

chat bot
आपका साथी