बक्सर नहीं ले जा सकेंगे शव, गुनीर में होगा अंतिम संस्कार

संवाद सहयोगी बिदकी कोविड के कारण गंगा उस पार उन्नाव जिले के बक्सर गंगा घाट पर फतेहपुर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:36 PM (IST)
बक्सर नहीं ले जा सकेंगे शव, गुनीर में होगा अंतिम संस्कार
बक्सर नहीं ले जा सकेंगे शव, गुनीर में होगा अंतिम संस्कार

संवाद सहयोगी, बिदकी : कोविड के कारण गंगा उस पार उन्नाव जिले के बक्सर गंगा घाट पर फतेहपुर जिले से अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने पर उन्नाव प्रशासन ने आपत्ति जताई है। इस कारण प्रशासन अब गंगा इस पार (फतेहपुर ) गुनीर में ही शवों के अंतिम संस्कार के करने की व्यवस्था दे रहा है। सोमवार को एसडीएम विजय शंकर तिवारी, तहसीलदार चंद्र शेखर यादव, बीडीओ मलवां प्रतिमा वर्मा, प्रधान विनोद विश्वकर्मा, कानूनगो सुनील तिवारी, लेखपाल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के साथ गुनीर गंगा घाट पहुंचे। इसके बाद गंगा तट तक पैदल गए। बीडीओ को निर्देश दिए कि गंगा पुल से नीचे उतरने के लिए तत्काल सीढि़यों का निर्माण कराएं। इसके अलावा प्रधान से लकड़ी टाल लगवाने को कहा। गुनीर घाट पर बने शवदाह गृह में कोरोना संक्रमित शव का अंतिम संस्कार की व्यवस्था दी गई है। जबकि सामान्य मौत पर अंतिम संस्कार गंगा के किनारे करना होगा।

chat bot
आपका साथी