तालाब में उतराते मिले सगे भाइयों के शव

संवाद सूत्र प्रेमनगर सुल्तानपुर घोष थाने के प्रेमनगर कस्बा में सोमवार अपराह्न तीन बजे से लापता

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:38 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:38 PM (IST)
तालाब में उतराते मिले सगे भाइयों के शव
तालाब में उतराते मिले सगे भाइयों के शव

संवाद सूत्र, प्रेमनगर : सुल्तानपुर घोष थाने के प्रेमनगर कस्बा में सोमवार अपराह्न तीन बजे से लापता सगे भाइयों के शव देर रात आबादी के बाहर एक तालाब में उतराते मिले। स्वजन शवों को लेकर घर चले गए। हादसे के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया गया।

प्रेमनगर कस्बा निवासी आफताब आलम चूड़ी की दुकान खोले हुए हैं। दोपहर बाद इनके दो पुत्र 12 वर्षीय नूरआलम और दस वर्षीय शाह आलम घर में बिना किसी को कुछ बताए घूमने चले गए। देर शाम तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो स्वजन ने उनकी खोजबीन शुरू की। अंधेरा होने की वजह से बच्चों की खोजबीन बंद करके स्वजन घर लौट आए। इसी दौरान पड़ोसी शाकिब बच्चों को खोजते हुए आबादी से 500 मीटर दूर एक तालाब किनारे पहुंच गया। पड़ोसी ने देखा कि बच्चों के कपड़े तालाब किनारे रखे हुए हैं। दोनों बच्चों की चप्पलें भी तालाब किनारे पड़ी हुई हैं। अनहोनी की आशंका पर उसने पानी में देखा तो नूरआलम का शव उतरा रहा था। पड़ोसी ने शोर मचाकर अन्य लोगों की इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद ही तमाम लोग तालाब किनारे पहुंच गए। पानी में उतरकर ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले। स्वजन दोनों के शव लेकर घर चले आए। प्रभारी निरीक्षक एके गौतम का कहना था हादसे के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है। पुलिस फोर्स भेजकर पता कराया जाएगा। ललौली में किशोरी घर से लापता

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने थाने में तहरीर दिया है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी रविवार की रात किसी के बहकावे में आकर सभी को खाने में नींद की गोली मिलाकर खिला दिया जिससे वह सभी गहरी नींद में सो गए। इसके बाद 50 हजार रुपये नकद व मंगलसूत्र आदि लेकर चली गई। एसओ सुरेंद्र यादव का कहना था कि किशोरी को ढूंढा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी