बेहद भयावह : फतेहपुर में नीलगाय का बच्चा निगल गया अजगर; देखने वालों के रोंगटे खड़े

Dangerous Python फतेहपुर के खागा तहसील के कटोघन गांव में अजगर ने देखते ही देखते एक नीलगाय के बच्चे को अपना निवाला बना डाला। रविवार सुबह गांव से दो सौ मीटर पश्चिम भिक्खी सिंह के धान के खेत में ग्रामीणों ने 18 फिट लंबा अजगर देखा तो होश उड़े गए।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 03:20 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 03:51 PM (IST)
बेहद भयावह : फतेहपुर में नीलगाय का बच्चा निगल गया अजगर; देखने वालों के रोंगटे खड़े
ग्रामीणों के सामने देखते ही देखते अजगर ने अपना शिकार निगल लिया

फतेहपुर, जेएनएन। वन्य जीवों की आबादी के बीच पहुंच बेहद घातक होती जा रही है। तेंदुआ के साथ ही लोमड़ी, भेडिय़ा, मगरमच्छ के साथ ही अजगर जंगल तथा खेतों की कम होती संख्या के कारण आबादी में पहुंचने लगे हैं।

फतेहपुर में रविवार को कटोघन गांव में सुबह धान के खेत में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। यहां पर ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। इसके बाद अजगर को जंगल में छोडऩे की मशक्कत की गई।

फतेहपुर के खागा तहसील के कटोघन गांव में अजगर ने देखते ही देखते एक नीलगाय के बच्चे को अपना निवाला बना डाला। रविवार सुबह गांव से दो सौ मीटर पश्चिम भिक्खी सिंह के धान के खेत में ग्रामीणों ने 18 फिट लंबा अजगर देखा तो होश उड़े गए। इसके बाद बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं मौके पर आ गए। वहां पर अजगर ने नीलगाय के बच्चे को जकड़ रखा था। ग्रामीणों के सामने देखते ही देखते अजगर ने अपना शिकार निगल लिया। यह नजारा देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

इसके बाद काफी देर तक एक जगह पर वह सुस्त बैठा रहा। ग्रामीणों की चहल-पहल अधिक हुई तो धीरे-धीरे अजगर धान की खेतों के अंदर घुस गया। वन क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद का कहना था वन्य जीव हैं, शिकार की तलाश में बाहर आ जाते हैं। टीम को मौके पर भेजा गया है। अब यदि उसकी सुरक्षा में कोई समस्या आ रही है तो टीम कर्मचारी उसे दूसरे स्थान पर पहुंचाएंगे। 

chat bot
आपका साथी