जलस्तर गिरने से नगर पालिका के नलकूपों पर संकट

जागरण संवाददाता फतेहपुर गर्मी की शुरूआत में पानी की जरूरत बढ़ जाती है। पानी की जरूरत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:28 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:28 PM (IST)
जलस्तर गिरने से नगर पालिका के नलकूपों पर संकट
जलस्तर गिरने से नगर पालिका के नलकूपों पर संकट

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : गर्मी की शुरूआत में पानी की जरूरत बढ़ जाती है। पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए लोग धरती की कोख से विभिन्न तरीकों से निकाल कर पूर्ति करते हैं। लोगों की दैनिक जरूरत को पूरा करने के लिए नगर पालिका ने 49 नलकूप स्थापित कर रखे हैं। इन नलकूपों की क्षमता 1200 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) पानी निकालने की है जबकि मौजूदा समय में यह नलकूप महज 900 एलपीएम पानी ही निकाल पा रहे हैं।

शहर क्षेत्र में घर-घर पानी पहुंचाने का काम नगर पालिका के कंधों पर है। शहर में ओवरहेड टैंक का कमतर उपयोग होता है जबकि सीधे नलकूपों से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। सदर पालिका के 34 वार्डों में रहने वाली सवा दो लाख की आबादी को पालिका मुहैया कराने के लिए 49 नलकूप विभिन्न मुहल्लों में स्थापित किए हैं। अधिक समय तक चलाए जाते नलकूप

पेयजल की दिक्कत शहरियों को न हो इसके लिए लिए नगर पालिका के पंप ऑपरेटर निर्धारित समय से अधिक समय तक नलकूप का संचालन करते हैं। इससे लोगों को पानी मिल जाता है और हो हल्ला होने से बचा रहता है। कागज में लिखा पढ़ी से इतर मिल रहे पानी से लोगों में संतोष है। क्षेत्र : सदर पालिका

वार्ड: 34

मुहल्ले :150

आबादी : दो लाख 14 हजार 345

स्थापित नलकूप : 49

गर्मी के दिनों में जलस्तर हर वर्ष गिरता है और बरसात के दिनों में यह फिर सुधर जाता है। मौजूदा समय में गर्मी चल रही जिसके चलते जलस्तर गिरा हुआ है। बीते तीन महीनों में करीब 30 मीटर पानी नीचे चला गया है। यही वजह है कि नलकूप क्षमता से कम पानी दे रहे हैं। फिलहाल किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट नहीं है।

विजय कुमार, अवर अभियंता नगर पालिका जलकल

chat bot
आपका साथी