45 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, निकालने में लगे दो घंटे

संवाद सूत्र गाजीपुर (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के सरकी गांव में शुक्रवार को करीब 45 फीट गहरे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:06 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:06 PM (IST)
45 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, निकालने में लगे दो घंटे
45 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, निकालने में लगे दो घंटे

संवाद सूत्र, गाजीपुर (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के सरकी गांव में शुक्रवार को करीब 45 फीट गहरे कुएं में बेसहारा गाय गिर गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से रस्से के सहारे दो घंटे बाद गाय को निकाल लिया।

सरकी गांव में स्थित पानी भरे एक कुएं में सुबह 6:50 बजे एक बेसहारा गाय गिर गई। जंगल जा रहे ग्रामीण अखिलेश, धीरेंद्र, सतेंद्र, इब्राहिम को आवाज सुनाई दी तो उन्होंने कुएं में देखा तो उसमें गाय थी। इस पर उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। एसओ नीरज यादव व फायर विभाग से जवान शिवाकांत, कमलाशंकर, राममिलन जैसल, राजबहादुर आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब दो घंटे में गाय को जीवित अवस्था में बाहर निकाल लिया। कुएं से बाहर निकलने के कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बेसहारा गाय को हरा चारा भी खिलाया।

chat bot
आपका साथी