परिषदीय विद्यालय की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

जागरण संवाददाता फतेहपुर परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:18 PM (IST)
परिषदीय विद्यालय की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
परिषदीय विद्यालय की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं, राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से 25 अक्टूबर को शुरुआत की जाएगी।

जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। छात्राओं को खेल शिक्षक और शिक्षिकाएं तथा अनुदेशक आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए को निर्देशित किया है। जिले के 2129 परिषदीय विद्यालयों और 10 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में यह योजना क्रियान्वित होगी। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि छात्राओं को जूडो-कराटे सिखाए जाएंगे। मार्शल आर्ट के संग सुरक्षा के एहतियातन कदम कैसे उठाए जाएंगे इसको लेकर प्रशिक्षण में दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी