कोरोना वारियर्स महिलाओं को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता फतेहपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:06 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:06 PM (IST)
कोरोना वारियर्स महिलाओं को किया सम्मानित
कोरोना वारियर्स महिलाओं को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय में हुई। इसमें संगठन मजबूती पर जोर देते हुए 2022 के विस चुनाव में पूर्ण मनोयोग से जुटने की अपील की गई। कोरोना वारियर्स स्मिता सिंह, वंदना द्विवेदी, माधुरी साहू, नीता गुप्ता, भावना श्रीवास्तव, सौम्या पटेल, गुरुप्रीत कौर, उमा गुप्ता, कविता रस्तोगी और मोहिनी साहू को सम्मानित किया गया। मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण ने संगठन मजबूती के गुर सिखाए। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा. विजया तिवारी ने नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, विधायक विकास गुप्ता, जिला प्रभारी संतविलास शिवहरे, जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र के साथ प्रदेश पदाधिकारी अंजलि सेंगर, मंजू शुक्ला, क्षेत्रीय पदाधिकारी गायत्री सिंह उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी