1.78 लाख निश्शुल्क किताबों की मिली खेप

जागरण संवाददाता फतहेपुर शासन की ओर से संचालित निश्शुल्क किताब वितरण योजना के तहत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 08:29 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 08:29 PM (IST)
1.78 लाख निश्शुल्क किताबों की मिली खेप
1.78 लाख निश्शुल्क किताबों की मिली खेप

जागरण संवाददाता, फतहेपुर : शासन की ओर से संचालित निश्शुल्क किताब वितरण योजना के तहत रविवार को नए सत्र की पहली खेप जिले आई। शहर के महात्मा गांधी पूर्व माध्यमिक स्कूल के कैंपस में आई किताबों की खेप को सुरक्षित रखवाया गया। किताबों की खेप आने के बाद इनके वितरण में तेजी आएगी।

परिषदीय, सवित्त माध्यमिक और मदरसों में कक्षा आठ तक निश्शुल्क किताबों का वितरण किया जाता है। चालू शिक्षा सत्र में 2 लाख 75 हजार 745 बच्चों का नामांकन है। शासन की ओर से विभिन्न विषयों की किताबों का मुद्रण करवाया गया है। सभी किताबों और विषयों की एक एक किताब बच्चों को मिलेंगी। सुबह पहर ट्रक से एक लाख 77, 998 किताबों की खेप मिल गई है। कक्षा एक से तीन तक की कुछ किताबें मिली हैं जबकि कक्षा चार, पांच, छह, सात और आठ की किताबें नहीं मिली हैं। मिली खेप एक नजर में

कक्षा - किताब का नाम - संख्या

1 - हिदी कलरव - 28,643

2 - हिदी किसलय - 38,462

2 - गणित गिनतारा - 34,023

3 - हिदी पंखुड़ी - 40,741

3 - गणित अंको का जादू - 36,129 कुल योग : 1,77,998 शासन की ओर से विद्यालयों में बांटी जाने वाली निश्शुल्क किताबों की खेप मिलना शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय पर इन्हें सुरक्षित रखवाया गया है। इस खेप को ब्लाकों में भेजा जाएगा और फिर स्कूलों से पंजीकृत बच्चों में वितरण शुरू कराया जाएगा।

संजय कुमार कुशवाहा, बीएसए

chat bot
आपका साथी