सड़क पर उतर कर कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत

जागरण टीम फतेहपुर किसान संदेश यात्रा को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने अंतिम दिन पू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 11:20 PM (IST)
सड़क पर उतर कर कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत
सड़क पर उतर कर कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत

जागरण टीम, फतेहपुर : किसान संदेश यात्रा को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने अंतिम दिन पूरी ताकत से सड़क पर उतर कर विरोध दर्ज कराया। सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर आरोप जड़े। किसानों से संवाद करते हुए केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए बिलों को अहितकारी करार दिया और कानून को रद करने की आवाज बुलंद की। हसवा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक अमरनाथ सिंह अनिल, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, पूर्व शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा, राजकुमार मौर्य, अच्छे मियां, राम नरेश महराज, आसौफ अहमद, मनोज श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, आनंद सिंह गौतम, नफीस खान, जीतू मौर्य की अगुवाई में किसान बचाओ-गाय बचाओ की संघर्ष यात्रा निकाली गई।उधर खागा विधानसभा में दरियामऊ से किसान सभा यात्रा चलकर रक्षपालपुर, खखरेरू लोहारपुर होते हुये शिवपुरी पहुंची। यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ अतुल कुमार पासवान ने किया। जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जो किसानों से वादा किया था उस वादे को पूरा नहीं किया। सदर विधानसभा के हसवा ग्राम से निकाली किसान संदेश यात्रा का नेतृत्व शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, हुसैनगंज विधानसभा में जारी दो दिवसीय किसान पदयात्रा का भी आज समापन हो गया। प्रमुख रुप से राजीव लोचन निषाद, वीआर सरोज,पंकज सिंह गौतम,उदित अवस्थी,विकास मिश्र, नै•ा घोसी, राज कुमार तिवारी,धर्मेंद्र तिवारी, मोहम्मद आसिफ,संजय त्रिवेदी, रमेश सिंह,राम प्रसाद कोरी,मो. इरफान खान,बीरेंद्र गुप्ता,अशोक दुबे आदि रहे।

chat bot
आपका साथी