पं. नेहरू को पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया नमन

जागरण संवाददाता फतेहपुर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 08:37 PM (IST)
पं. नेहरू को पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया नमन
पं. नेहरू को पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया नमन

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मनाई गयी। संगोष्ठी में जुटे पार्टीजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए नमन किया गया।

पार्टी कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने और कांग्रेसियों ने नेहरूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने कहाकि प्रथम प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश शिक्षा, सुरक्षा और उत्पाद के रूप में पिछड़ा था। इन्हें दूर करने के लिए अनाज उत्पादन के क्षेत्र में पूरे भारत में सिचाई क्रांति का बीज बोया गया। हर गांव में नहरों से जोड़ा गया, भाखड़ा नांगल बांध, विद्युत परियोजनाओं का निर्माण और संचालन, शिक्षा के लिए पूरे भारत में स्कूल विद्यालयों को बढ़ावा शिक्षा क्रांति की शुरुआत हुई। इस मौके पर राजीव लोचन निषाद, पंकज गौतम, बबलू कालिया, वीरेंद्र गुप्ता, उदित अवस्थी आदि रहे। उधर, बिदकी में नेहरू इंटर कालेज में स्थापित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफाई की। कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने कहा, आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री ने देश को तरक्की की राह दिखाई। इस मौके कांग्रेस सेवा दल के नगर अध्यक्ष सैंबल जैकब, आदर्श व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी, निरंजन श्रीवास्तव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी