कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर किसानों के लिए मांगी खाद

जागरण संवाददाता फतेहपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 07:37 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 07:37 PM (IST)
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर किसानों के लिए मांगी खाद
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर किसानों के लिए मांगी खाद

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को शिकायती पत्र भेजकर खाद उपलब्ध कराने के मामले में प्रशासन के फेल हो जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों का कहना है कि जब पता है कि नवंबर माह में बुआई होती है और खाद की जरूरत होती है फिर भी प्रशासन ने इसकी व्यवस्था नहीं की है। भोर पहर से किसान लाइन लगाए रहता है शाम को डीएपी ने मिलने से हाथ मलते हुए मायूस होकर घर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में प्रत्येक गांव एवं कस्बों सहित सभी प्रमुख स्थानों पर तत्काल 500 उर्वरक केंद्र खोले जाएं। खाद वितरण में आनलाइन व्यवस्था को हटाकर हर किसान को सुलभता से खाद उपलब्ध कराई जाए। हर केंद्र में पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद का स्टाक पहुंचाया जाए। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, चंद्र प्रकाश लोधी, वीरेंद्र चौहान, शिवाकांत तिवारी, आशीष गौड़, मोहसिन खान, अशोक दुबे, वीरेंद्र गुप्ता, रामेंद्र सिंह, अंकित पटेल, शरद मौर्य, नीलम भारती, संतोष पाल, रोहित यादव, बबलू कालिया, रंजीत कुमार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी